आरा के दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरपीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की रात आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरा जंक्शन पर 100 बच्चों को मानव तस्करी के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया है।
जमुई में मंगलवार को चल रहे मकर संक्रांति का जश्न उस वक्त विवाद में बदल गया जब, सांसद अरुण भारती के दही-चूड़ा भोज से निकलते ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक 41 प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सहित नीतीश सरकार के सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज नए साल की पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित होने वाली है। यह बैठक आज सुबह के 11 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित होगी।
भोजपुरी गायक और करगहर विधानसभा सीट जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रहे रितेश पांडे ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये दी है।
पटना से नीट की एक छात्रा की मौत की खबर सामने आ रही है, जहां चित्रगुप्त नगर इलाके के एक हॉस्टल में रविवार देर शाम नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली।
बिहार की राजनीति में खरमास के बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।
बिहार सरकार ने राज्य के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अब काम करना शुरू कर दिया है। यह कदम विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए द्वारा किए गए उस वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है
भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय के मैदान में बीते रविवार को 150 कौवों की रहस्यमयी मौत हो गई।
दिल्ली में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराकर शनिवार को पटना लौटे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भी भारत रत्न की मांग उठ गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी की जदयू से अब छुट्टी हो गई है। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन के हाल ही में दिए बयानों से यह साफ हो गया कि जदयू का त्यागी से अब कोई संबंध नहीं है।
आज के दौर में जहां लोग खाना बनाना या मोबाइल ठीक करना यूट्यूब से सीख रहे हैं, वहीं भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां जिले के कहलगांव में एक झोलाछाप डॉक्टर की 'डिजिटल पढ़ाई' ने एक महिला की जान ले ली।